फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में लाखों की डकैती

Sun, 03 Jul 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
गंगोह में डकैती का शिकार हुआ मुर्शिद का परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 हथियारबंद आठ बदमाशों ने शुक्रवार की रात दो घरों में रह रहे चार परिवारों को बंधक  बना ढाई लाख रुपये की नगदी समेत साढ़े सात लाख रुपये का डाका डाला।  करीब दो घंटे तक बेखौफ बदमाशों ने परिवारों में आतंक मचाया और परिजनों को कमरों में बंद कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची  पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी सुबूत जुटाए।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला गुजरान की नई बस्ती में रह रहे नसीर पुत्र रशीद के घर में शुक्रवार की रात करीब डेढ़ बजे दीवार फांद कर दो बदमाश अंदर घुस गए। उन्होंने घर का मेन गेट खोल दिया। इसके बाद बाहर खड़े छह अन्य  बदमाश भी अंदर आ गए। बदमाशों ने घर में सो रहे उसके पुत्रों मुर्शीद, सलमान और बाल्ला के परिवारों को बंधक बना लिया।

बदमाशों ने मुर्शिद से 25 हजार, उसकी मां भूरी से 5 हजार और भाभी शाइस्ता से 15 हजार रुपये की नकदी लूट ली। महिलाओं के करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी लूट लिए। इसके बाद दो बदमाश उन्हें कवर किए हुए वहीं पर खड़े रहे, जबकि बाकी बदमाश छत के रास्ते पड़ोसी इनाम पुत्र के घर में जा घुसे।
विज्ञापन


बदमाशों ने वहां आंगन में सो रही इनाम की विवाहिता बहन शाहिना को जगाया और हथियारों के बल  पर उसे अंदर ले गए। वहां कमरे में मौजूद इनाम, आरिफ उनकी मां जरीफा और एक मेहमान जीशान को बंधक बना लिया। बदमाशों ने वहां से करीब दो लाख  की नकदी और तीन लाख के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर महिलाओं समेत सभी के  साथ मारपीट की गई। 

बदमाश करीब दो घंटे तक घरों को खंगालते रहे। इसके बाद और कुछ न मिलने पर परिजनों को कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद परिजनेां शोर मचाया तो पड़ोस के लोगों ने आकर दरवाजे खोल कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच पूरी जानकारी ली। फिंगर प्रिंट  एक्सपर्ट टीम ने भी सुबूत जुटाए। डकैती की इन घटनाओं से इलाके में दहशत व्याप्त है। उधर, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह धामा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें