फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसा देकर लोगों से करोड़ों ठगे

Fri, 10 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Cilkana station perform Buddhakedha rural village. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना में आधे रेट पर ईटें देने का झांसा देकर करोड़ों रुपये लेकर फरार हुए गांव के ही एक युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को बुड्ढ़ाखेड़ा गांव के ग्रामीणों की भीड़ थाने पहुंची और तत्काल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


थाना चिलकाना क्षेत्र के बुड्ढ़ाखेड़ा गांव के सैकड़ों लोग ग्राम प्रधान राजिक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे। लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव का एक युवक तसनीम पांच साल से लोगों से रुपया जमाकर आधे मूल्य में एक वर्ष बाद ईंटें देने का कार्य कर रहा था।

उसने लोगों से 10 लाख रुपये तक जमा करा रखे थे। आधे मूल्य पर ईंट मिलने के लालच में लोगों ने अपने गहने तक बेचकर रुपये तसनीम को दे रखे थे। 

कुछ लोगों को मई माह में ईंट मिलनी थी, लेकिन ईंट देने में आनाकानी करने पर जब लोगों ने उस पर दिए गए रुपये लौटाने का दवाब बनाया तो उसने अपने बैंक एकाउंट के चैक देने शुरू कर दिए, लेकिन सभी चैक बाउंस हो गए।
विज्ञापन


एक सप्ताह पूर्व आरोपी युवक  चुपचाप गांव से फरार हो गया। आरोपी युवक के गांव में न मिलने पर लोगों को शक हुआ, तो उन्होंने उसके परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। भीड़ ने आरोपी युवक के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज किए जाने  की मांग को लेकर थाने पर प्रदर्शन भी किया। 

इस दौरान ग्रामीण लियाकत अपनी व्यथा सुनाते हुए बेहोश हो गया। थाने पर मौजूद  थाने में मौजूद दरोगा सुदेश कुमार ने कहा कि इस मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। इसी के बाद पीड़ित ग्रामीणों की भीड़ वापस लौट गई।  

लालच में ठगे गए ग्रामीण 
आधे रेट पर ईंट मिलने के लालच में सैकडों लोगों ने खून पसीने से कमाई गई रकम अपने हाथों आरोपी युवक को दे दी। रकम देने वालो में नौशाद तथा उसके भाई 11 लाख, राजिक आठ लाख रुपये, परवेज आदमपुर 10 लाख रुपये, कलीम सलेमपुर 4.60 लाख, गुफरान चार लाख, शहजाद चार लाख, तौहीद 3.50 लाख, रिजवान पांच लाख, जावेद चार लाख, फुरकान 2.25 लाख, अरशद 2.80 लाख, राजिक दो लाख, लियाकत दो लाख,

कलीम मरोडगढ दो लाख, मुबसिर दो लाख, अरशद दो लाख, फारुख मनोहरपुर तीन लाख, दानिश 1.60 लाख, मुरसलीन एक लाख, आसिफ 1.45 लाख, मुस्तकीम एक लाख, काला छोटन 1.10 लाख, वसीम 1.25 लाख, फैजान 1.84 लाख, कलीम 1.45 लाख, जाहिद 1.95 लाख, जावेद 1.60 लाख, प्रवेज एक लाख आदि है। इनके अलावा ऐसे बहुत से लोग है जिन्होंने 30 हजार से ज्यादा की रकम दे रखी है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं रकम लेने की बाकायदा रसीद भी उनके पास है, जिन पर उस भट्टे का नाम है, जहां से ईंट प्राप्त करनी थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें