इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में घर में किशोरी को अकेला पाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के विरोध करने पर युवकों ने उसके साथमारपीट की । किशोरी के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
फिरोजाबाद जिले के एक गांव निवासी अपने परिवार के साथ कस्बे में किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार को किशोरी के माता पिता मजदूरी करने चले गए। घर में अकेली किशोरी रह गई। तभी मौका पाकर दो युवक उसके घर में घुस आए । उन्होंने किशोरी को दबोच लिया।
उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी ने विरोध किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों को आता देख दोनों युवक किशोरी को जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। जानकारी होने पर किशोरी के माता पिता भी मौके पर पहुंच गए। मां की तहरीर पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।