फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली और चुनाव के लिए आ रही लाखों की शराब पकड़ी

Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
Prag Gupta ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस द्वारा पकड़ी कई अवैध शराब और तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर की गंगोह कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक से 270 पेटी चंडीगढ़ मार्का शराब बरामद की है। चार आरोपियों को भी पकड़ा गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। बरामद ट्रक और एक बाइक को सीज कर पकड़े गए आरोपियों को चालान कर दिया गया है।  
विज्ञापन

     
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अलर्ट हुई पुलिस को रविवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रविवार रात एसआई विनीत मलिक और एसआई विकास सिंघल पुलिस बल के साथ हाईवे पर गांव दूधला के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान एक ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें सब्जी के नीचे शराब की पेटियां रखी हुई थी। पुलिस ट्रक में सवार सभी चार लोगों को ट्रक सहित कोतवाली ले आई। वहां ट्रक की तलाशी में 270 पेटी चंडीगढ़ मार्का अंग्रेजी शराब और एक बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि चुनाव और होली के त्योहार के मद्देनजर तस्करों द्वारा मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में चंडीगढ़ से गंगोह क्षेत्र में शराब लाई जा रही थी। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी गांव जेहरा निवासी धर्मेद्र एवं मोनू और कुरुक्षेत्र निवासी जंगीर सिंह एवं कुलदीप का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें