फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी शहजाद को दबोचा, दिया था इस बड़ी वारदात को अंजाम

Wed, 06 Jan 2021 02:37 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी शहजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में शादी के बाद युवती के भाई को गोली मारने और उसके बाद युवती को अगवा करने के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी शहजाद को एसटीएफ मेरठ की टीम सहारनपुर के चिलकाना अड्डे से उठाकर ले गई। वर्ष 2018 में हुई वारदात के बाद फरार हुआ शहजाद पिछले कई महीने से जिले में ही घूमता रहा। यहां चिलकाना बस अड्डे के पास वह एक दुकान पर काम कर रहा था।

विज्ञापन


एसटीएफ और क्राइम ब्रांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी हुई थी। इसके कुछ दिन बाद ही जब परिवार के लोग उसे मायके ला रहे थे तो कार सवार युवकों ने हमला कर दिया था। कार में सवार युवती के भाई को गोली मार दी। बाद में हमलावर युवती का अपहरण कर ले गए थे। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने भी काफी हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कृषि कानूनों के विरोध में धरना जारी, मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने युवती को बरामद कर कुछ आरोपियों को पकड़ा था, लेकिन शहजाद फरार हो गया था। पहले उस पर 25 हजार रुपये का इनाम था, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया। 

यह भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में तैनात दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शराब के ठेके के बाहर मिला शव

मंडी कोतवाली प्रभारी बीएस रावत ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने यह कार्रवाई अपने स्तर पर की है। उन्हें आरोपी को यहां से ले जाने की जानकारी नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें