फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की निर्मम हत्या

Thu, 01 Dec 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मृतक - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ के गांव सढ़ौली में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी। मृतका के पिता ने पति, सास और ससुर सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


कोतवाली बेहट के गांव जसमौर निवासी शंकर ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी 25 वर्षीय पुत्री मिथलेश की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व गांव सढ़ौली निवासी देशराज के पुत्र विपिन के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे थे। आए दिन उसकी पुत्री की पिटाई करते थे। 29 नवंबर मंगलवार की शाम भी मिथलेश की पिटाई की गई।

शंकर ने बताया कि इसकी सूचना उसकी बेटी ने मोबाइल से उसे दी थी। सूचना मिलते ही उसने अपनी दोनों बेटियां सुनीता, ममता तथा उनके पतियों को मिथलेश को लेने रात में ही सढ़ौली भेज दिया था, लेकिन ससुरालियों ने बुधवार की सुबह उनकी मौजूदगी में फिर झगड़ा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही मिथलेश के सिर पर लाठियों से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल विवाहिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका के पिता शंकर ने पति, दो देवर तथा सास-ससुर को नामजद कर दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नामजद फरार हो गए हैं उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें