फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत

Sat, 11 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर।  दिल्ली रोड स्थित मोहल्ला न्यू क्लेमन टाउन में एक विवाहिता ने ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो माह से यहां अपने मायके में रह रही थी। उसके पिता ने पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहल्ला न्यू क्लेमन टाउन निवासी कीरत सिंह ने अपनी बेटी मीनाक्षी (23 वर्ष) का विवाह लगभग पौने दो वर्ष पूर्व रुड़की के मोहल्ला प्रीत विहार निवासी सूर्यप्रकाश से किया था। कीरत सिंह का आरोप है कि ससुराली दहेज को लेकर शुरू से ही उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी। जनवरी में मीनाक्षी और उसने 9 माह के बेटे को सूर्यप्रकाश सहारनपुर में छोड़ गया। तभी से मीनाक्षी परेशान थी।  

शुक्रवार को सुबह लगभग 10 बजे मीनाक्षी ने एक कमरे में रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर उस पर लटक गई। परिजनों ने उसकी चीख सुनी तो उसके कमरे की ओर दौड़े और उसे उतरवाया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कीरत सिंह ने पति सूर्यप्रकाश, ससुर, सास और ननद के खिलाफ सदर बाजार कोतवाली में दहेज उत्पीड़न के आरोप में एफआईआर कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें