फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्स लूट में दूर तक घिसटती चली गई अध्यापिका

Fri, 31 Mar 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
आरोपी को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में बाइक सवार युवक कॉलेज से अपने घर जा रही अध्यापिका के कंधे पर लटका पर्स छीनकर भाग निकला। पर्स के साथ अध्यापिका काफी दूर तक घिसटती हुई चली गई।  लोगों ने  पीछा कर उसे पकड़ लिया और  पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


जैन कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापिकाएं रामपुर मनिहारन निवासी प्रियंका उनकी बहन खुशबू और आवास विकास निवासी निर्मला के साथ दिल्ली रोड स्थित मोहन पांडेय नर्सिंग होम के सामने से आवास विकास की ओर पैदल जा रहे थे।

तभी एक युवक बाइक पर तेजी से आया और प्रियंका के कंधे में लटके पर्स को खींचकर भागा। अचानक हुई घटना से प्रियंका गिर पड़ीं और कंधे में पर्स फंसा होने के चलते काफी दूर तक पर्स के साथ घिसटती चली गईं।
विज्ञापन


कुछ दूर जाकर पर्स उनके कंधे से निकल गया और बाइक सवार भाग गया। उसी समय वहां से विशाल एवं सागर नाम के दो युवक बाइक पर जा रहे थे। उन्होंने  बदमाश का बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया और आवास विकास स्थित एक गली में जाकर लोगों की सहायता से उसे दबोच लिया।  

उसका साथी भागने में कामयाब रहा। उसके बाद युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम तरुण निवासी न्यू आवास विकास बताया। आरोपी के पास से एक बाइक भी बरामद की है।

 लोगों ने घायल अध्यापिका का पास के ही  नर्सिंग होम में उपचार कराया। प्रियंका ने बताया कि पर्स में 3000 रुपये, मोबाइल एवं उसके शैक्षिक कागज रखे हुए थे।  अध्यापिका ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

तरुण के पास से पुलिस ने बाइक बरामद की है। बाइक की पीछे लगी नंबर प्लेट पर नंबर ही नहीं लिखवा रखा। आगे की नंबर प्लेट पर नंबर लिखा हुआ है, लेकिन उसे उल्टा करके लगा रखा है, जिससे उसका नंबर किसी को दिखाई न दे सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें