फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लेखपाल के कपड़े फाड़े, पीटा

Mon, 10 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। घलौली गांव में गए चकबंदी लेखपाल को तीन लोगों ने पैमाइश करने से रोक दिया। इतना ही नहीं लोगों ने लेखपाल के कपड़े फाड़ते हुए उसे वहां से दौड़ा दिया। आरोप है कि ग्रामीणों ने लेखपाल के साथ जमकर मारपीट भी की। 
विज्ञापन


घलौली क्षेत्र के चकबंदी लेखपाल मंगल सैन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि जालखेड़ी में काश्तकार ब्रह्म प्रकाश व ओमप्रकाश ने चकबंदी अधिकारी के यहां चकों की पैमाइश के लिए प्रार्थना पत्र दे रखा था। अधिकारियों के आदेश पर वह शनिवार को गांव में पहुंचा और उसकी निशानदेही करने लगा। 

आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे गांव के राजकुमार, दुष्यंत और मनोज निशानदेही करने से रोकने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली गलौज करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और अभिलेख छीनने का प्रयास किया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की तथा जेब में रखी करीब 500 रुपये की नगदी भी छीन ली। वह बमुश्किल वहां से जान बचाकर भागा। पुलिस ने मंगलसैन की तहरीर पर तीनों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें