फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहट पथ संचलन विवाद बेवजह मामले को तूल देने की कोशिश

Sun, 16 Oct 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कोतवाली में भाजपा नेताओं और आरएसएस पदाधिकारियों के समक्ष पथ संचलन का विरोध करते शाह महमूद हसन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहट  में शनिवार को आरएसएस के पथ संचलन के पथ संचलन को लेकर हुए विवाद पर संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा इसका विरोध पूर्वाग्रह से ग्रसित है और बेवजह है। 
विज्ञापन

ग्राम विकास प्रमुख महीपाल का कहना है कि  संघ द्वारा यह पथ संचलन 2008 से प्रतिवर्ष दो बार शांतिपूर्वक निकाला जाता है। इससे किसी को कोई परेशानी नहीं होती।  आरएसएस देशभक्ति और जनसेवा के कार्य करता है। 
पथ संचलन में विभाग प्रचारक प्रीतम सिंह, जिला संघचालक कर्णजी, जिला प्रचारक रामपाल, धर्म जागरण मंच के सह प्रांतीय संयोजक देवेंद्र, जिला व्यवस्था प्रमुख दिनेश सिंघल, संत रूपेंद्र महाराज, भाजपा नेता अनिल सिंघल, राकेश गाबा, विजय सैनी, मुकेश राणा, ठाकुर राजबीर, सोनेंद्र राणा स्वयंसेवक शामिल आदि रहे।
विज्ञापन

पहले यह रहता था पथ संचलन का रूट 
शाकंभरी रोड से खालसा, प्राचीन शिव मंदिर, महाजनान से होते हुए गांधी चौक और यहां से कोतवाली के सामने मेन रोड पर पहुंचता था। मेन रोड से होते हुए वापस शाकंभरी तिराहे से होते हुए शाकंभरी रोड पर पहुंचने के बाद सम्पन्न होता था।
इस बार यह रहा रूट
जनता इंटर कॉलेज से संजय कालोनी, शाकंभरी तिराहा, मोहल्ला खालसा, होली घाट, प्राचीन शिव मंदिर से मोहल्ला महाजनान और यहां से वापस होली घाट पर पहुंचने पर उसी रूट से वापस हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें