फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव में महिला समेत दो की हत्या, कई घायल

Tue, 10 Jan 2017 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ग्राम चाऊ सहंसपुर के संघर्ष में घायल हुआ युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नकुड़। मामूली सी बात को लेकर नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव चाऊ सहंसपुर में करीब डेढ दर्जन हमलावरों ने एक परिवार पर अचानक हमला कर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। करीब आधा दर्जन लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएसपी और एसपी देहात ने गांव पहुंचकर घटना की बाबत जानकारी ली। देर शाम डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही भी गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


पीड़ित पक्ष के नाजिम और माजिद ने बताया कि करीब छह महीने पहले उनकी गाड़ी से कुचलकर हमलावर पक्ष के कुत्ते की मौत हो गई थी। कुत्ते की मौत को लेकर बखेड़ा हुआ था। आरोप है कि तब से हमलावर पक्ष उनसे रंजिश रखता आ रहा है। रविवार आठ जनवरी को हमलावर पक्ष के लोगों ने मनघड़ंत कहानी बनाकर उनके परिवार के युवक पर लड़की को छेड़ने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी। उस समय गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया।

सोमवार को जो हुआ उसका उन्हें कतई अंदाजा नहीं था। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे डेढ दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। हमले के दौरान घर पर राशिद, अरशद, तैयब, सादिक, रियाज और शादाब घर पर थे। जो भी सामने आता गया हमलावर उसे ही गोली मारते गए। गोलीबारी में राशिद पुत्र अलीशेर, अरशद पुत्र फय्याज तथा तैयब पुत्र मोहम्मद उमर गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन


फायरिंग की आवाज सुनकर कमरे बाहर निकली 24 वर्षीय अंजुम पत्नी वैशर के सिर में गोली मार दी। बीच बचाव में आए रियाज व शादाब पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से पांच गंभीर घायलों को रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 37 वर्षीय राशिद पुत्र अलीशेर और 24 वर्षीय अंजुम पत्नी वैशर को मृत घोषित कर दिया। छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तमंचा भी मिला है। एसएसपी भारत सिंह यादव और एसपी देहात रफीक अहमद ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। देर शाम तक पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें