चोरों ने दो घरों में चोरी करके 99 हजार की नगदी सहित करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी की लिया।
चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव चालाकपुर निवासी इंतखाब पुत्र इरफान की कस्बे में वाल्मीकि कॉलोनी के नुक्कड़ पर कपड़े और रेडीमेट सामान की दुकान है। दुकान के अंदर ही रहने के लिए मकान बना रखा है। गर्मी के कारण उसका परिवार एक माह से गांव में रह रहा था। शुक्रवार की रात चोर ऊपरी मंजिल में घुस गए।
वहां से चोरों ने तीन अलमारियों के ताले तोड़कर 94 हजार रुपये नकद, एक सोने की झुमकी, तीन जोड़ी सोने की बाली, तीन चांदी की पायल और नये एवं पुराने कपड़े चोरी कर लिए। चोर घर से एक गैस सिलेंडर, चूल्हा, इंवर्टर, बैट्री, बैंक की पास बुक आदि भी ले गए।
सीओ सदर कोशलेंद्र सिंह ने डॉग स्कवायड के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं, कस्बे के मोहल्ला हामिद हसन में अहसान पुत्र यासीन का परिवार घर के आंगन में सो रहा था। चोर घर में घुसे और वहां रखे तीन मोबाइल, एक बैग में रखे पांच हजार रुपये, दो हाथ घड़ी और एक सोने की अंगूठी समेत 50 हजार का सामान ले गए।
उधर, सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला में किरयाने की सामान की घोड़ा बोगी से फेरी लगाने वाले मुंतजीर पुत्र जिंदा हसन की बोगी से 50 हजार का घी, दालें आदि चोरी हो गया। डंडोली खेड़ा निवासी नाथीराम का पुत्र अभिषेक सुल्तानपुर के एक कॉलेज में पढ़ता है। सभी चोरियों की तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया जांच कर रहे हैं।