फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की शह पर हो रहे अवैध निर्माण

Sat, 08 Oct 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
शहर में खड़े हो रहे अवैध निर्माण। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर शहर में चारों तरफ धड़ल्ले से अवैध निर्माण जारी है। यह अवैध निर्माण विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की शह पर हो रहा है। जबकि छोटे निर्माणों पर कार्रवाई करके प्राधिकरण के अधिकारी अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। 
विज्ञापन


विकास प्राधिकरण अपने गठन के उद्देश्य में नाकाम साबित हो रहा है। तमाम संसाधन होने के बावजूद प्राधिकरण शहर में अवैध निर्माण और अवैध कालोनियों पर अंकुश लगाने में विफल हो रहा है।

दिल्ली रोड पर भगवान मोटर्स के पीछे हो रहे अवैध निर्माण पर अब तक प्राधिकरण ने केवल चालान की कार्रवाई की है। जबकि उस पर लिंटर तक डल चुका है।

दिल्ली रोड पर ही कमिश्नर आवास के पीछे बनाए जा रहे व्यवसायिक निर्माण में बेसमेंट की खुदाई और अन्य अवैध निर्माण हो रहा है। जो पास कराए गए नक्शे से अलग है। मोरगंज में कई स्थानों पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा जैन कॉलेज रोड, मल्हीपुर रोड, बेहट रोड आदि पर बडे़ पैमाने पर अवैध निर्माण हो रहा है। हमेशा आरोप लगता रहा है कि प्राधिकरण के अधिकारी छोटे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति कर रहे हैं, जबकि बडे़ अवैध निर्माण पर उनकी नजरें इनायत रहती हैं। 
विज्ञापन


अवैध निर्माण के खिलाफ व्यापारी भी एकजूट हो गए है। शुक्रवार को व्यापारियों ने अवैध निर्माण का विरोध करते हुए प्राधिकरण के सचिव को ज्ञापन सौंपा है। 

उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। किसी भी सूरत में शहर में अवैध निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें