फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार को बंधक बनाकर तीन घरों में डकैती

Fri, 04 May 2018 11:59 PM IST
ब्यूराो, अमर उजाला/सहारनपुर
विज्ञापन
डकैती के बाद बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर के छुटमलपुर के फतेहपुर क्षेत्र के दो गांवों में डकैतों ने तीन परिवारों को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की नगदी समेत लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली, जबकि दो घरों से बदमाश नगदी और जेवरात चुराकर ले गए।
विज्ञापन


बाहर सो रहे परिजनों को इसकी भनक नहीं लग पाई है। इनमें से एक परिवार ने बिटिया की शादी के लिए जेवरात और नगदी जुटा रखी थी। देर शाम तक पुलिस डकैती को लेकर आनाकानी करती रही। अधिकारी भी सच्चाई को स्वीकार करने के बजाए चोरी की जानकारी होने की बात कहकर पुलिस का बचाव कर रहे हैं। 

फतेहपुर थाना क्षेत्र के अल्लीवाला निवासी सगे भाई कंवरपाल और ब्रजपाल का परिवार अलग-अलग रहता है। बृहस्पतिवार रात बारह बजे घर में दाखिल हुए करीब 5 बदमाशों ने सबसे पहले कंवरपाल की पत्नी प्रतिमा को तमंचे के बल पर अपने कब्जे में किया। इसके बाद कंवरपाल आदि को आतंकित कर करीब 15 हजार रुपये की नगदी के अलावा सोने के कुंडल, पाजेब, अंगूठी छीन ली।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने कंवरपाल के भाई ब्रजपाल के परिवार से लूटपाट की। यहां से भी पांच हजार की नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। दोनों परिवारों को बंधक बनाकर बदमाश गांव के ही राजकुमार के घर में घुस गए। उस समय राजकुमार का परिवार घर के बाहर सोया हुआ था।

चोरों ने मकान और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 70 हजार रुपये की नगदी के अलावा दो अंगूठी, दो जोड़ी कानों के कुंडल, पाजेब आदि लूट लिए। राजकुमार की बेटी की कुछ दिन बाद शादी होने वाली है। इसलिए परिवार ने बेटी की शादी के लिए जेवरात बनाकर रखे हुए थे।

इसी तरह गांव के महीपाल के घर से भी आठ हजार की नगदी के अलावा सोने के कुंडल, अंगूठी आदि जेवरात चोरी हो गए। गहरी नींद मे होने के कारण दोनों परिवारों को इसकी भनक नही लग पाई।  

बदमाशों का यह गिरोह अल्लीवाला से निकालकर डेढ़ किलोमीटर दूर चौंदाहेड़ी गांव में जा धमका। बदमाशों ने यहां सुरेन्द्र के घर में शस्त्रों के बल पर लूटपाट की। बदमाशों ने सबसे पहले घर के बरामदे में सो रहे सुरेन्द्र के बेटे सचिन को अपने कब्जे में किया।

इसके बाद पूरा परिवार बदमाशों के इशारे पर नाचता रहा। बदमाशों ने यहां से 20 हजार रुपये की नगदी के अलावा पांच चांदी के सिक्के, सोने के कुंडल, पाजेब आदि लूटकर फरातर हो गए।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया तो गांव में जाग हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ सदर डीपी सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। देर शाम तक पुलिस डकैती को चोरी बताने में लगी थी।  

फतेहपुर क्षेत्र में कई घरों में चोरी की बात सामने आई है। डकैती की कोई सूचना नहीं है। फिर भी अधिकारियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। खुलासे के लिए टीम गठित कर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।  
बबलू कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

कच्छा पहने था एक बदमाश
डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों में से एक कच्छा पहने हुए थे। पीड़ित परिवार ने पुलिस को ऐसी जानकारी दी है। उनके हिसाब से बदमाशों से चार से लेकर पांच थी। हालांकि पुलिस सच्चाई से मुंह मोड़कर वारदात को मैनेज करने में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें