फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ कि फैक्ट्री में लग गई आग

Fri, 04 May 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
सिडकुल की प्लास्टिक कंपनी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिडकुल स्थित एक प्लास्टिक ड्रम बनाने वाली फैक्ट्री के ड्रमों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  

विज्ञापन


सिडकुल सेक्टर चार में स्थित टाइम टेक्नो प्लास्ट लिमिटेड कंपनी में प्लास्टिक के ड्रम और प्लास्टिक मैट का उत्पादन होता है। कंपनी के बाहर खाली मैदान में तैयार किए ड्रमों को स्टोर किया जाता है।

 शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे अचानक एक ट्रम में आग लग गई। देखते ही देखते कई अन्य ड्रम भी आग की चपेट में आ गए। कर्मचारियों ने कंपनी में मौजूद अग्नि उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक  आग कई दर्जन ड्रमों को अपनी चपेट में ले चुकी थी। 
विज्ञापन


सूचना पर दमकल विभाग के साथ ही बजाज कंपनी के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आने से बच गई। कंपनी प्रबंधन के अनुसार आग से लाखों की क्षति हुई है। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें