फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मकान के ताले तोड़ कर चोरी

Fri, 19 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
देवबंद में खंगाला गया मकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के देवबंद में चौधरी कालोनी में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों के संबंध में सुबूत जुटाए है।
विज्ञापन


मोहल्ला लहसवाड़ा चौधरी कालोनी निवासी मदन मोहन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मुजफ्फरनगर में कार्य करता है। करीब सात माह से परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में ही रह रहा है।

जबकि देवबंद स्थित मकान बंद पड़ा हुआ है। बुधवार की देर रात्रि चोर मकान के ताले तोड़कर भीतर घुस गए। चारों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ते हुए वहां से 7 ग्राम के सोने के कुंडल, 15 ग्राम सोने का हार, 7 ग्राम सोने का टिक्का, चांदी की पाजेब समेत रसोई में रखा गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जब आस पड़ोस के लोगों ने मकान के ताले टूटे देखे तो उन्होंने उसे फोन कर घटना की जानकारी दी। वापस आया तो घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। जबकि अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर व अन्य सामान गायब था।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बाबत पूछताछ करते हुए शीघ्र खुलासे    का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें