फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति से डेढ़ लाख की नगदी लूटी

Wed, 20 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नागल
विज्ञापन
बदमाशों का शिकार हुआ ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 नागल-देवबंद मार्ग पर बाइक सवार दंपति को टक्कर मार कर नीचे गिराते हुए बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाश डेढ़ लाख की नगदी से भरा थैला लूट कर फरार हो गए। इसमें दंपति गंभीर रुप से घायल हो गए, राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


गांव बसेड़ा निवासी 56 वर्षीय नरेंद्र धीमान पुत्र रामदिया अपनी पत्नी सत्यवती के साथ तल्हेड़ी स्टेट बैंक से पैसे निकालकर गांव लौट रहा था। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वह भिकनपुर मोड़ पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर उन्हें नीचे गिरा दिया।

जब तक वे कुछ समझ पाते बदमाश रुपयों से भरा थैला लूट कर फरार हो गए। थैले में डेढ़ लाख रुपये नगद और अन्य कागजात थे। दोनों बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। दंपति ने शोर मचाया तो आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने मौके पर पहुंचे और उन्हें घायल अवस्था में नागल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया।
विज्ञापन


बता दें कि 15 दिन पूर्व भी सरसीना निवासी धर्म सिंह सैनी से बाइक सवार दो बदमाशों ने ही उसकी साइकिल में टक्कर मारकर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। वह भी तल्हेड़ी बैंक से पैसे निकाल कर ला रहा था। पुलिस इस मामले का भी खुलासा नहीं हो सका है। उधर, थानाध्यक्ष रामपाल सिंह का कहना है कि अभी तक इस बारे में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें