फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के आरोपी को पुलिस  ने नशेड़ी बताकर छोड़ा

Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर देहात के मोहल्ला करीमगंज निवासी रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी गुलाम मुस्तफा के घर में घुसे चोर की आहट पर शोर शराबा कर परिवार के लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चोर को नशेड़ी बताते हुए कपड़ा व्यापारी के घर से ही भगा दिया।
विज्ञापन

गुलाम मुस्तफा ने बताया कि सुबह करीब साढ़े तीन बजे नमाज से पहले उनके परिवार के सदस्यों ने घर का मुख्य दरवाजा खोला था। परिवार के सदस्य नित्य क्रिया में लग गए। इस दौरान एक युवक खलुआ लेकर उनके घर में घुस गया और दरवाजा बंद करने का प्रयास करने लगा। आहट पर उनकी पुत्री के शोर-शराबा करने पर भागने का प्रयास कर रहे युवक को पकड़कर पिटाई की गई। चोरी का आरोपी युवक पिटाई न कर पुलिस को बार-बार बुलाने की बात कह रहा था। घर में घुसे चोर की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। 
आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई न करते हुए आरोपी युवक को नशेड़ी बताते हुए कोतवाली न ले जाकर उसे उसके घर से ही छोड़ दिया। सौंपे गए आरोपी को पुलिस कर्मियों द्वारा छोड़े जाने का मामला मोहल्ले के लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। 
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी को पुलिस को सौंपने की उनको कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों की कहीं गलती मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें