फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी के साथ गैंगरेप

Mon, 01 May 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित गांव में हथियारों से लैस युवकों ने किशोरी का घर से अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। पूरी रात हैवानियत के बाद आरोपी पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बदहवास हालत में शनिवार को किशोरी अपने घर पहुंची और बेहोश हो गई। देर शाम होश में आने के बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले की जमीन ही खिसक गई। पहले लखनऊ मुख्यालय डायल-100 को सूचना दी।

इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित गांव में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे किशोरी अपने घर में सो रही थी। गांव का एक युवक उसके घर पहुंचा और तमंचे से आतंकित कर उसे घर से बाहर ले आया।

घर से थोड़ी दूरी पर खड़ी कार में उसने किशोरी को बैठा लिया और उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। वहां पहुंचने के बाद उसने किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने साथियों के साथ गैंगरेप किया।

करीब छह घंटे बाद लड़की किसी तरह से बदहवास हालत में अपने घर पहुंची जहां वह कुछ भी बता पाने की हालत में नही थी। देर शाम तक उसे होश आया तो उसने पूरी आपबीती सुनाई। इसके परिजनों के होश फाख्ता हो गए।

आनन-फानन में पहले उन्होंने फोन के जरिए 100 नंबर पर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने गांव के ही एक युवक फिरोज उर्फ भोला पुत्र शमीम को पहचानने का दावा किया और पुलिस को पूरी घटन की जानकारी दी।

पुलिस थाने आकर लिखित शिकायत देने की बात कहकर लौट गई। रविवार को परिजन पीड़िता को लेकर रामपुर मनिहारन थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

पीड़िता की शिनाख्त पर फिरोज को नामजद करते हुए उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी वेदपाल गिरी ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।

किशोरी का मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई शुरू की जाएगी। घटना के बाद से ही आरोपी युवक फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें