फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में दो युवकों के शव मिले

Sun, 01 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमी में शनिवार को दिन निकलते ही एक खेत में दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों मृतक युवक खंभे से काटे गए हाईटेंशन तार हाथ में लिए मिले। साथ में ही तारों का बंडल और एक बाइक बरामद की गई। युवकों की लाश मिलने की खबर के बाद काफी संख्या में ग्रामीण खेत में जुट गए।
विज्ञापन


पुलिस अभी तक करंट लगने की घटना मान रही है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि तार पकड़े हुए युवकों के शरीर पर कहीं भी जले हुए के निशान नहीं हैं। इसलिए युवकों की मौत अब तक संदिग्ध बनी है। शनिवार सुबह गांव इब्राहिमी के कुछ किसानों ने याकूब के खेत में बिजली के खंभे के नीचे दो युवकों को मृत अवस्था में पड़े देखा।

युवकों के शव देखकर ग्रामीण दंग रह गए। पास जाकर देखा कि दो युवकों के हाथ में हाईटेंशन तार भी है। इसके बाद ग्रामीणों ने सरसावा पुलिस और पावर कारपोरेशन के अफसरों को जानकारी दी। कुछ ही देर में इब्राहिमी सहित आसपास के गांवों से ग्रामीण जुटने शुरू हो गए।
विज्ञापन


घटनास्थल पर कुछ लोगों ने युवकों को पहचान लिया। इनमें एक युवक सरसावा क्षेत्र के ही गांव सलूनी का 28 वर्षीय नितेश था जबकि दूसरा युवक नानू माजरा का रहने वाला 25 वर्षीय परमिंदर था। जिस जगह मृतक पड़े हुए थे, उस खेत से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसके कटे हुए तार जमीन पर पड़े हुए थे। इन्हीं तारों के बंडल के साथ कुछ तार दोनों युवकों के हाथों में मिले।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें