फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले गला घोंटा, फिर लगा दी आग

Fri, 14 Oct 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश, खुलासा करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में इश्क में अंधे हो चुके आस मोहम्मद ने दरिंदगी की हद ही पार कर दी। न सिर्फ रजनीश को पीटा, बल्कि पीटने के बाद उसका गला घोंटा, बेहोश होकर रजनीश गिर गया तो उसकी ही बेल्ट से उसको फांसी लगा दी।
विज्ञापन


इसके बाद सूखी पत्तियों को एकत्रित कर उसके ऊपर शव डालकर आग लगा दी। ग्राम नागल में हुई रजनीश की हत्या के कारणों का पुलिस ने खुलासा करते हुए हत्या के दो आरोपियों पहाड़पुर के दीपक और आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग के चलते 20 वर्षीय रजनीश की हत्या का अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि आस मोहम्मद जिस लड़की से इश्क करता था, उसी लड़की से रजनीश का भी प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन


आस मोहम्मद को यह बात नागवार गुजरी। वह नहीं चाहता था कि जिस लड़की से उसका अफेयर चल रहा है, उससे कोई और बात भी करे। पुलिस पूछताछ में आस मोहम्मद ने बताया कि उसने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

आस मोहम्मद ने रजनीश को रास्ते से हटाने की ठान ली। उसने अपने ही गांव के दोस्त दीपक को इसके लिए तैयार किया। उन्होंने फोन करके रजनीश को कुछ जरूरी बात करने के बहाने बुलाया।

रजनीश के पहुंचने के बाद दोनों में लड़की को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर मारपीट शुरू हो गई। पुलिस पूछताछ में आस मोहम्मद ने बताया कि रजनीश ने दीपक को चांटा मार दिया।

जिससे उसे गुस्सा आ गया और उसने एवं दीपक ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी और गला दबा दिया। गला दबाने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जमीन पर गिरने के बाद दोनों ने उसकी बेल्ट निकालकर उससे ही उसका गला घोंट दिया। उसके बाद आसपास से पत्तियां इकट्ठी कीं और उसके ऊपर शव डालकर आग लगा दी। आग लगाकर वह वहां से भाग गए।

एसपी देहात ने बताया कि मोबाइल कॉल के आधार पर दीपक और आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पास से पुलिस ने एक-एक तमंचा बरामद किया है।

पकड़े गए हत्यारोपी आस मोहम्मद ने बताया कि जिस लड़की से वह इश्क कर रहा था, उसी लड़की का अफेयर रजनीश के साथ चल रहा था। लड़की दोनों से ही इश्क चला रही थी।

लेकिन वह नहीं चाहता था कि लड़की किसी और के साथ प्रेम करे। लड़की को तो वह कुछ नहीं कह पाया। रजनीश को ही रास्ते से हटा दिया।
दीपक के भी लड़की केपरिवार की युवती से था प्रेम प्रसंग

हत्यारोपी आस मोहम्मद ने बताया कि जिस लड़की की वजह से उसने रजनीश की हत्या की, उसके परिवार की एक युवती से उसके साथी दीपक का प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसका भी रजनीश विरोध कर रहा था। 

पुरानी चुंगी के मोहल्ला खुमरान निवासी बुनियाद अली (38) छह अक्तूबर से अपने घर से कहीं गया था। लेकिन अब तक नहीं लौटा। उन्हें काफी तलाश किया गया। इस संबंध में उनके भांजे अरशद अली ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें