सहारनपुर के अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान हुए सांप्रदायिक बवाल में पुलिस ने भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा, देवबंद विधायक ब्रिजेेश सिंह, गंगोह विधायक प्रदीप चौधरी, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम, पूर्व विधायक महावीर राणा, राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कश्यप, नगर अध्यक्ष अमित गगनेजा समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने गांव में पथराव, तोड़फोड़, आगजनी करने वाले दोनों समुदायों के 10-10 लोगों चिन्हित करते हुए लगभग 400 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
इसके अलावा एसएसपी आवास पर तोड़फोड़ करने के मामले में 8 लोगों को चिन्हित को नामजद कराते हुए लगभग 200 लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
पुलिस के सामने उत्पात मचाने वाले लोगों पर अब पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने उत्पातियों को तीन ओर से फंसाने का ताना-बाना बुन लिया है।
एक तो गांव में दंगा करने वालों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। जिसमें दोनों समुदाय के लोगों के 10-10 लोगों को नामजद किया गया है। जबकि लगभग 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई गई है।
इस एफआईआर में कमिश्नर की गाड़ी में तोड़फोड़ का मामला भी शामिल है। इसमें 147, 148, 149, 332, 353 आईपीसी एवं 7 क्रिमिनल लॉ एक्ट तथा सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई।
जिन लोगों को नामजद किया गया है उनमें एक समुदाय के गुड्डू, साकिर, महमूद, साजिद, अहतेशाम, कादिर, वाजिद, सद्दाम, मरगूब, सलमान, अब्दुल मतीन तथा अजहर शामिल हैं।
जबकि दूसरे समुदाय की ओर से अशोक भारती, विपिन घसौली, राहुल झाम्ब, सुधीर झरौली, जितेंद्र सचदेवा, सरदार कमलजीत, गौरव, अमित पंडित, मुकेश, अमित वत्स, सुमित जसूजा तथा मोहित पंडित शामिल हैं। एफआईआर जनकपुरी थाना एसएसआई जितेंद्र की ओर से कराई गई है।