फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसकी हत्या की थी आशंका, वह मसूरी में उड़ा रहा था मौज

Sun, 30 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सुशील। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिस युवक की हत्या की आशंका पूरा गांव जता रहा था, वह मसूरी में मौज उड़ा रहा था। परिजन गांव के चार लोगों पर अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई न करने पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


बेहट रोड स्थित ग्राम मेहरबानी निवासी नाथीराम का पुत्र सुशील दशहरा देखने के लिए सहारनपुर के लिए अपने भाई के साथ छोटा हाथी में बैठकर आया था। लेकिन रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए एवं हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली देहात में तहरीर दी। कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कर ली।

लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं हुए और गांव के चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय से लेकर कोतवाली देहात तक प्रदर्शन किया। कुछ राजनीतिक लोग भी इसमें शामिल हो गए।
विज्ञापन


जबकि लापता हुआ युवक घर से हजारों रुपये लेकर मसूरी जा पहुंचा और वहां खूब मजे उड़ाए। पूरा मसूरी घूम लिया। जब पैसे खत्म हो गए तो काम करके पैसे कमाए और फिर घूमा। 17 दिन तक जब मसूरी घूम कर मन भर गया तो देहरादून घूमने के लिए पहुंच गया।

पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया और उसकी लोकेशन के आधार पर उसे देहरादून से बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र ने बताया कि मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने इसे बरामद किया है। अभी इससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों से भी जानकारी की जा रही है कि उसकी उन्हें जानकारी पहले थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें