फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार से एक लाख लूटे

Sun, 30 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनौती
विज्ञापन
घायल ठेकेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीपावली के त्योहार पर गांव लौट रहे लेबर ठेकेदार से बदमाशों ने एक लाख रुपये की नकदी लूट ली। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। दिनदहाड़े हुई घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है।
विज्ञापन


गंगोह कोतवाली के गांव शास्त्रा निवासी असलम हरियाणा में ठेकेदारी का काम करता है। दीपावली का त्योहार होने के कारण शनिवार को वह अपने साथी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही यमुना नदी पार कर गांव बुड्ढाखेड़ा के पास पहुंचा तो दो हथियार बंद बदमाशों ने उसे सड़क के मोड़ पर रोक लिया।

विरोध करने पर डंडे और तमंचे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। जबकि ठेकेदार का साथी डर कर मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद बदमाशों ने उसकी जेब से एक लाख रुपये नकदी लूट ली और फरार हो गए। ठेकेदार को आसपास के खेत में काम कर रहे किसान ने कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने ठेकेदार को सीएचसी में भर्ती कराया। दिनदहाड़े हुई लूट से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई भी बदमाश हाथ नहीं लग सका। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित ने अपने साथी पर ही लूट का आरोप लगाया है। इसलिए मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। फिर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें