फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने की वाहनों में तोड़फोड़

Sun, 19 Feb 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दाल मंडी पुल पर नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा मचाया। आरोपी ने आधा दर्जन गाड़ियों को सड़क पर रोक कर जमकर तोड़फोड़ की। इससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।      
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के दालमंडी एवं सब्जी मंडी पुल के बीच सड़क पर शुक्रवार की शाम को एक युवक नशे में धुत होकर सड़क पर पहुंच गया और बीच में खड़े होकर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे सड़क पर वाहनों का आवागमन अवरुद्ध हो गया। गाड़ियों के रुकते ही नशे में धुत युवक गाड़ियों पर चढ़ गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। कई कारों के शीशे तोड़ डाले, वाइपर तोड़ दिए। इससे सड़क पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी उन्हें भी मारने के लिए दौड़ा।       

लोगों ने पहले पुलिस को सूचना दी। मगर, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो फिर एसएसपी को सूचना दी गई। एसएसपी को फोन करने के कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और हंगामा कर रहे आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। इस दौरान सड़क पर जाम लगा रहा। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें