फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के लिपिक की हत्या

Wed, 23 Mar 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर मनिहारान
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के पहांसु में शव मिलने के बाद मौके पर जानकारी लेते जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चौधरी तेज सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला पंचायत के लिपिक की डंडों से पीट कर बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। हत्यारों ने लिपिक के शव को नग्नावस्था में पहांसु के जंगल में फेंक दिया। शव पड़ा होने की सूचना पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव की जांच कराकर पीएम पर भेजा।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव घाटहेड़ा निवासी 42 वर्षीय मदनपाल पुत्र चंदरभान जिला पंचायत कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में वह सहारनपुर में तैनात था।

तीन दिनों से वह गांव में ही था। 21 मार्च को शाम पांच बजे तक उसे गांव में ही देखा गया था। मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे गांव पहांसू निवासी अनूप सिंह के गेहूं के खेत में एक शव नग्नावस्था में पड़ा देखा तो मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मदनपाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


शव के पास डंडों के टुकड़े पड़े थे, जिससे साफ लग रहा था कि मदनपाल को बेरहमी से पीटा गया है। उसके सिर में काफी गहरे चोट के निशान भी पाए गए। उसके कपड़े भी आसपास ही बिखरे पड़े मिले। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके से जिला पंचायत कार्यालय की चाबी का गुच्छा भी बरामद किया है। बाद में पुलिस ने मृतक मदनपाल की स्कूटी गांव कांकरकुई से बरामद कर ली। जानकारी मिली है कि 21 मार्च को रात के समय मदनपाल गांव कांकरकुई में था। अब सवाल यह उठ रहा है कि वह कांकरकुई से पंहासू तक वह क्यों और कैसे आया।

लिस इस बात का पता करने में लगी है। रामपुर मनिहारान थानाध्यक्ष एके त्यागी ने बताया कि जांच के लिए पुलिस टीम को गांव भेजा गया है। प्रथम दृष्टया हत्या के तार गांव कांकरकुई से जुड़े होने के सुराग मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के चाचा महेंद्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें