फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायनीज मांझे से जख्मी हुआ दिव्यांश

Sat, 29 Aug 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर में चाइनीज मांझा एक बार फिर लोगों के लिए जानलेवा होता जा रहा है। शुक्रवार को बेहट रोड स्थित घर से बेहट अड्डे की ओर ट्यूशन जा रहे किशोर रास्ते में चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


इससे उसकी गर्दन जख्मी हो गई जबकि दो उंगलियां कट गईं। उसे पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोर के परिजनों ने चाइनीज मांझे के प्रयोग पर रोष जताया।

बेहट रोड स्थित मोहित विहार कालोनी की रहने वाली नीलम और उसके भाई बल्ली ने बताया कि 15 वर्षीय बेटा दिव्यांश ट्यूशन के लिए बेहट अड्डे की तरफ जा रहा था।

लेकिन रास्ते में देहात कोतवाली के पास ही वह चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। उसे खुद को बचाने की कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद गर्दन और एक हाथ की दो उंगलियां बुरी तरह जख्मी हो गई। बता दें कि चार दिन पहले भी चाइनीज मांझे की चपेट में आने पर एक बच्चे के बुरी तरह जख्मी होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें