फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाबुआ में गोली लगने से दादा-पोती घायल

Sat, 29 Aug 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव झाबुआ में मां से हमदर्दी दिखाने वाले दो भाइयों को जान से मारने की नीयत से एक युवक ने गोली चलादी। गोली से दादा-पोती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बावल से रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भेजा गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

जांच अधिकारी एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव झाबुआ निवासी बिजेंद्र पुत्र ओमप्रकाश गांव में ही बगीची के निकट खेत में काम कर रहा था।

 उसके पड़ोस में रहने वाली उसकी ताई मिश्रो देवी (60) की अचानक तबीयत खराब हो गई और वह जमीन पर जा गिरी। उसे उठाकर वह ताई को उसके मकान पर ले गया और डॉक्टर को बुलाया।

इसके बाद बिजेंद्र वापस अपने खेत में काम पर चला गया। उस समय वृद्धा का बेटा संदीप भी मकान पर ही मौजूद था। लेकिन जब बिजेंद्र खेत पर काम करने के उपरांत वापस वृद्धा के घर के सामने से निकल रहा था तो उसने संदीप से पूछा कि ताई का क्या हाल चाल है, तबियत तो ठीक है।
विज्ञापन


बस फिर क्या था, इसी बात संदीप उससे भिड़ गया और गाली-गलौच करने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि संदीप ने छत पर खडे़ होकर जान से मारने की नीयत से उस पर गोली चला दी। 

तमंचे से निकली गोली दूर खड़े वृद्ध भीम सिंह (70) पुत्र रामदेव के पंजे के पास पैर तथा उसकी सात वर्षीय पोती नचिता की जांघ में जा लगी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने तुरंत दोनों घायलों को बावल अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत घायलों को तुरंत रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज करके अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी संदीप, घायल भीम सिंह के भाई बोदन का लड़का है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें