फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली नोट जमा कराने पहुंचे ग्रामीण को भेजा जेल

Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के चिलकाना  बैंक में नकली नोट जमा कराने आए व्यक्ति को नकली नोट रखने के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। शुक्रवार को टोडरपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर गांव दबकौरा निवासी सलीम पुत्र शब्बीर अपने 500 के 20 नोट जमा कराने पहुंचा।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधक ने नोटों की जांच की तो वह पाए गए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस सलीम को हिरासत में लेकर थाने पहुंची और पूछताछ की। पूछताछ के दौरान सलीम ने बताया कि उसने अपनी एक भैंस रहमान पुत्र इरफान उर्फ काला निवासी ताजपुरा को बेची थी।

उसी ने ये नोट दिए थे। थाना प्रभारी गिरीश कुमार जयंत ने बताया कि रहमान के घर जब पुलिस पहुंची तो वह फरार हो गया। सलीम को नकली नोट रखने की धारा 489 (घ) के तहत जेल भेज दिया।  रहमान की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें