फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में पुलिस ने 76 आरोपी दबोचे

Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर में काफी समय से फरार चल रहे 76 वांछितों एवं वारंटियों को पुलिस ने तीन दिन में ही विशेष अभियान चलाकर दबोच लिया। पुलिस की कार्रवाई से जिले भर में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर फरार चल रहे वारंटी एवं वांछितों की धरपकड़ के निर्देश दिए। पुलिस ने 16 से लेकर 18 नवंबर तक ताबड़तोड़ दबिशें दी।

 पुलिस ने अभियान चलाकर पूरे जिले में 12 वांछित एवं 64 वारंटियों को धर दबोचा। जिनमें कोतवाली नगर पुलिस द्वारा वांछित 3, थाना मंडी द्वारा वांछित 2, वारंटी 3, थाना कुतुबशेर द्वारा वांछित 1 व वारंटी 1, थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा वांछित 1 व वारंटी 1, जनकपुरी पुलिस द्वारा वांछित 3,
विज्ञापन


कोतवाली देहात पुलिस द्वारा वारंटी 2, रामपुर पुलिस द्वारा वांछित 5 व वारंटी 1, गागलहेडी पुलिस द्वारा वांछित 4 व वारंटी 2, चिलकाना पुलिस द्वारा वांछित 5, देवबंद पुलिस द्वारा वांछित 5 व वारंटी 1, नागल पुलिस द्वारा वांछित 2 व वारंटी 4, बड़गांव पुलिस द्वारा वांछित 1 व वारंटी 2, नानौता पुलिस

द्रारा वांछित 12 व वारंटी 1, नकुड़ पुलिस द्वारा वांछित 1, गंगोह पुलिस द्वारा वांछित 9, सरसावा पुलिस द्वारा वांछित 1, बेहट पुलिस द्वारा वांछित 4 व वारंटी 1, मिर्जापुर पुलिस द्वारा वांछित 2 व वारंटी 7, बिहारीगढ पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त 1 व वारंटी 1, फतेहपुर पुलिस द्वारा वांछित 1 व वारंटी 1 गिरफ्तार किए गए। एसएसपी मनोज तिवारी ने कहा कि अभी कुछ और वारंटी एवं वांछित फरार चल रहे हैं। जिनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें