फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार, बाबा गैंग के लिए करता था काम, मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश फरार

Tue, 28 May 2024 06:53 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में देवबंद पुलिस ने अवैध हथियारों के सप्लायर व बाबा गैंग के बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अवैध हथियारों का सप्लायर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में देवबंद में पुलिस ने छह माह पूर्व मुठभेड़ के दौरान फरार हुए अवैध हथियारों के सप्लायर व बाबा गैंग के बदमाश को गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अभी एक बदमाश वांछित है। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

मंगलवार को पुलिस ने हाशिमपुरा रजबहे के पास से मोहल्ला कायस्थवाड़ा मिश्रा कॉलोनी निवासी शहजाद को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शहजाद बाबा गैंग का सदस्य है, जो 18 दिसंबर 2023 को दुगचाड़ा में हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था, जबकि उसका साथी युवराज, शिवम और टीनू को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद इसी गैंग के दो और बदमाश नितिन ओर दिलनवाज की गिरफ्तारी की गई थी।

यह भी पढ़ें: जेल गए सपा विधायक: अदालत ने रफीक अंसारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, इस बड़े मामले में हुआ ये एक्शन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार शहजाद को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ में बदमाश शहजाद ने यह भी बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियार खरीदने व बेचने का काम भी करता है।

यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें