सहारनपुर में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो गिरोहों के 9 बदमाशों को फतेहपुर एवं चिलकाना पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ धर दबोचा है।
पुलिस ने उनके पास से चोरी की 24 बाइकें बरामद की है। इनमें तीन सदस्य चिलकाना पुलिस ने जबकि छह बदमाशों को फतेहपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मुजफ्फराबाद के यूको बैंक के पास घेराबंदी कर बाइक चोर गिरोह के 6 सदस्यों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में पोपीन निवासी पठानपुरा, बेहट, सेठी उर्फ सेठपाल उर्फ अरविंद निवासी ग्राम मीरगढ़, राशिद निवासी ग्राम कोठरी, सलमान निवासी गंदेवड़ा, कुलदीप निवासी ग्राम संभलहेड़ी तथा प्रदीप निवासी ग्राम आमवाला शामिल हैं।
चोरी की 12 बाइकें बरामद की है। उधर, चिलकाना पुलिस ने चिलकाना बस स्टैंड के पास से घेराबंदी कर वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। जिनमें राजवीर निवासी ग्राम नंदपुर जोड़ियो, रवि निवासी उसंड तथा राहुल निवासी मांजरी बेहट बताया।
पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 12 बाइकें बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए वाहन चोर गिरोह का गैंग लीडर पोपीन है।
जबकि चिलकाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों का गैंग लीडर राजवीर है। बदमाश मास्टर चाबी अपने पास रखते हैं। जब तक चाहते हैं खुद बाइक चलाते हैं और फिर बेच देते हैं। फतेहपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह के सदस्य बाइक चोरी कर सेठपाल को देते थे। सेठपाल चोरी के वाहनों को बेचने का काम करता था।
रामपुर मनिहारान में पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चेकिंग के दौरान नया गांव के पास पूर्वी यमुना नहर के बंगले से दो बदमाशों को तमंचों व चोरी की बाइक समेत धर दबोचा। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की चार अन्य बाइक बरामद की है।
पकड़े गए बदमाशों पर कई थानों पर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों बदमाशों का पुलिस ने चालान किया है। कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु सीओ यतेंद्र सिंह नागर के नेतृत्व में रात 10 बजे एसएसआई तूफान सिंह भाटी की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान नया गांव की पुलिया पर बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख वे बाइक को मोड़कर भागने ले। पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस पूछताछ में बाइक चला रहे एक व्यक्ति ने अपना नाम कासिफ पुत्र अब्दुल खालिक बताया जिसके पास से एक तमंचा व पंजाब नैशनल बैंक की पास बुक, 2,600 रुपये, मोबाइल, दो कारतूस बरामद हुए है।
जबकि दूसरे व्यक्ति ने सिजुड़ निवासी रूकबान से एक तमंचा और भारतीय स्टेट बैंक की पासबुक व 3,100 रुपये, मोबाइल बरामद व चार कारतूस बरामद किया। निशानदेही पर चोरी की चार बाइक बरामद की है। बदमाशों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी गंगोह निवासी शहजाद के साथ शामली के गढीपुख्ता रोड पर एक व्यक्ति से बाइक नगदी आदि लूटी थी।