फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफीम की खेती पकड़ी

Sat, 26 Mar 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा में अफीम की अवैध रूप से खेती का बड़ा खुलासा करते हुए सरसावा पुलिस ने 186 किलो अफीम के हरे पौधों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 3
विज्ञापन


उसके मुताबिक वह आधा बीघा जमीन पर इसकी खेती कर रहा था। बरामद की गई कच्ची अफीम की कीमत भी तीन लाख रुपये से अधिक मानी जा रही है।

अफीम की खेती के खुलासे के बाद पुलिस अब इस अवैध धंधे के संभावित बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस की यह कार्रवाई यह सवाल भी खड़े कर रही है कि गांव में अवैध खेती की जाती रही और समय से उसका पता नहीं लगाया जा सका।

 सरसावा थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण प्राप्त करने आए प्रशिक्षु आईपीएस डा. सतीश कुमार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र के ग्राम शेखपुरा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की अवैध रूप से खेती करने का खुलासा किया।
विज्ञापन


मौके से खेत स्वामी अरविंद पुत्र राधेश्याम को भी गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर खेत में नलकूप की छत पर सुखाने के लिए रखी गई करीब आधा क्विंटल सूखी अफीम भी बरामद की। वहीं अवैध रूप से करीब आधा बीघा खेत में बोए गए तीन माह पुरानी अफीम के पौधों को भी पुलिस की सहायता से काट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें