फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर हमला करने वाले बदमाश दबोचे

Fri, 09 Sep 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकडे गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में दस दिन पूर्व खलासी लाइन क्षेत्र में खलासी लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज अरविंद नैन को चाकुओं से हमला कर घायल करके मोटरसाइकिल एवं सरकारी पिस्टल लूटने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने लूटी गई बाइक को तो बरामद कर लिया है, लेकिन सरकारी पिस्टल बरामद नहीं कर सकी। सदर थाना क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी के पास 27 अगस्त की रात लगभग साढ़े 12 बजे एवन कॉलोनी निवासी ब्रजपाल से 3 बदमाशों ने बाइक लूट ली।

सूचना मिलते ही खलासी लाइन चौकी इंचार्ज अरविंद नैन पहुंच गए और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बदमाशों ने अरविंद नैन को चाकू से हमला कर घायल कर दिया और उनकी सरकारी पिस्टल को लूट ले गए। 
विज्ञापन


तभी से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस को माल गोदाम रोड पर संबंधित घटना से जुड़े बदमाशों के होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस ने माल गोदाम रोड से अजय निवासी गांव सूभरी थाना नानौता एवं शौकीन निवासी हलगोया, थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से ब्रजपाल से लूटी गई बाइक, घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक तथा तमंचा बरामद कर लिया, लेकिन पुलिस बदमाशों से सरकारी पिस्टल बरामद नहीं कर सकी।

पकड़े गए बदमाशों के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने दो अन्य साथियों सरफराज एवं एक अन्य के साथ मिलकर रेलवे कॉलोनी के पास से बाइक लूटी थी।

जिसे उन्होंने पास ही छिपा दिया था। वह बाइक को छिपाकर जैसे ही निकले दारोगा ने उन्हें रोक लिया और पकड़ने का प्रयास किया। जिस पर उन्होंने चाकू से हमला कर दिया और उनकी पिस्टल लेकर भाग गए। पिस्टल साथी पर है, जबकि लूटी गई बाइक उनके पास है।

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी कई अन्य घटनाओं में शामिल हैं। शौकीन पहले भी लूट के मामले में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि शेष दोनों बदमाशों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर पिस्टल बरामद कर ली जाएगी। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीधि सिंह, अब्दुल कादिर मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें