फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस, सपा समर्थकों में कहासुनी से तनाव

Wed, 17 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन
भायला रोड स्थित रेती चौक पर मंगलवार की दोपहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब कांग्रेस और सपा समर्थकों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। मौके की नजाकत को देखते हुए रेती चौक पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को उपचुनाव के परिणाम घोषित होते ही नगर के रेती चौक पर कांग्रेस और सपा समर्थकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र होने लगी।

कहासुनी मारपीट में तब्दील होने से पूर्व ही जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेती चौक पर खड़े लोगों को वहां से तितर-बितर किया।

एक दिन पहले भी सपा और कांग्रेस समर्थकों में कोतवाली के भीतर जमकर कहासुनी हो गई थी लेकिन मंगलवार को दोनों तरफ से लोगों के एकत्र होने से तनाव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


प्रशासन ने स्थिति को भांपते हुए देवबंद में सुरक्षा के बंदोबस्त कर रखे हैं। कोतवाल विजय प्रकाश ने बताया कि माहौल किसी भी दशा में बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें