फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाल कारोबारी से मांगी 15 लाख रुपये की रंगदारी

Wed, 17 Feb 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुट्ठीगंज के एक दाल कारोबारी से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। धमकी भरा फोन आने के बाद से कारोबारी और उनका परिवार दहशत में है। व्यवसायी की शिकायत पर मुट्ठीगंज पुलिस मुकदमा लिखकर रंगदारी मांगने वाले बदमाश की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


मुट्ठीगंज के रहने वाले धर्मेंद्र जायसवाल व्यवसायी हैं। वह शहर के बड़े दाल कारोबारी हैं। 10 फरवरी को उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने उनसे 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी की बात सुनकर धर्मेंद्र जायसवाल सन्न रह गए। धर्मेंद्र ने इतनी रकम देने में असमर्थता जताई तो कॉल करने वाले ने कहा कि रकम तो देनी पड़ेगी। वरना गोली खाने के लिए तैयार रहना। इतना कहकर फोन काट दिया गया।

 इसके बाद दूसरे नंबर से कॉल कर रकम की मांग की गई। बदमाश ने हर बार अलग-अलग नंबर से कॉल कर धमकी दी। बदमाश ने कानपुर के ब्रजेश सोनकर के नाम पर धर्मेंद्र को धमकाया और चेतावनी दी कि पुलिस से मामले की शिकायत की तो अंजाम भुगतने को तैयार रहना। आखिरकार धर्मेंद्र ने मामले की शिकायत मुट्ठीगंज पुलिस से की। पुलिस जिन नंबरों से कॉल आई थी, उन नंबरों के आधार ब्रजेश सोनकर नामक शख्स के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। एसओ मुट्ठीगंज इंद्रदेव ने बताया कि मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालकर जांच की जा रही है। आशंका है कि जिन नंबरों से धमकी दी गई है वे फेक आईडी पर लिए गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें