फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का शराब के ठेके पर हंगामा, तोड़फोड़

Tue, 04 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ठेके की शराब में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा के थाना क्षेत्र के ग्राम सोराना में महिलाओं ने शराब के ठेके का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया तथा ठेके को आग लगा दी। महिलाएं इतने गुस्से में थीं कि ठेके में शराब की बिक्री के रुपयों को भी जला डाला।
विज्ञापन


महिलाओं ने सेल्समैन को भी पीटने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। लोगो ने सरसावा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने मामले से पल्ला झाड़ लिया तथा मौके पर आना तक भी गवारा नहीं समझा। 

सोमवार को ग्राम सोराना में शराब ठेके को लेकर जमकर हंगामा हुआ। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजमार्ग किनारे सभी ठेके नियमानुसार सड़क से उचित दूरी पर स्थानांतरित हो रहे है इसी क्रम में ग्राम सोराना में भी देशी शराब का ठेका दूर जंगल में नाथीराम के खेत में नलकूप के कमरे में संचालित होने लगा।
विज्ञापन


लेकिन गांव की दलित महिलाओं को ये नागवार गुजरा तथा उन्होंने सोमवार को दोपहर में ठेके पर जाकर हंगामा कर दिया। जब ठेके पर तैनात सेल्समैन ने नियमों का हवाला दिया तो महिलायें भड़क गयी तथा ठेके पर रखी देशी शराब की पेटियों को बाहर निकालकर आग लगा दी।

गुस्से में महिलाओं ने रुपयों से भरे गल्ले को भी जला डाला तथा सेल्समैन को पीटने का प्रयास किया। लेकिन कुछ लोगों ने उसे भीड़ से बचाकर एक तरफ किया। महिलाओं ने कहा कि शराब के ठेके को गांव में खुलने नही देंगी।

मामले की सूचना पुलिस को भी मिली लेकिन एसओ ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। उधर, गांव के कुछ लोगों ने बताया कि ठेके को जलाने के पीछे गांव के शराब माफियाओं का हाथ है उन्होंने ही महिलाओं को भड़का कर ठेके को तहस नहस कराया है जिससे गांव में ठेका ना खुले और उनका अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा फलता फूलता रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें