फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस, स्मैक और नगदी पकड़ी

Sun, 15 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोह
विज्ञापन
गंगोह में वाहनों की जांच कराते डीएम और एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बढ़ते अपराध से चिंतित पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीएम और एसएसपी ने स्वयं वाहनों की जांच भी की। इस दौरान एक स्कार्पियो कार से पांच लाख की नगदी और एक वैन से स्मैक एवं चरस बरामद हुई। 
विज्ञापन


डीएम शफकत कमाल, एसएसपी भरत सिंह यादव, एसपी देहात रफीक अहमद, एएसपी सुरेंद्र कुमार और एसडीएम शमशाद हुसैन शनिवार शाम कोतवाली पहुंचे। डीएम और कप्तान ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कोतवाल विंध्याचल तिवारी को अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे पर वाहनों की जांच की। स्कार्पियो कार सवार गाजियाबाद निवासी नवीन कुमार से पांच लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। एक वैन से 150 ग्राम चरस और 20 पुड़िया स्मैक भी बरामद की गई। वैन चालक गांव मैनपुरा निवासी आजाद पुत्र कामिल को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि नगदी के कागजात दिखाने पर नवीन कुमार को छोड़ दिया गया। चेकिंग में एसएसआई सुशील सैनी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें