फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी की तस्करी पकड़ी

Tue, 13 Sep 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
विज्ञापन
पकड़े गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने शाकुंभरी जंगल से चोरी कर ले जाई जा रही लाखों रुपये कीमत की खैर की लकड़ी की तस्करी पकड़ी  है। तस्कर मिनी ट्रक में लकड़ी भरकर हरियाणा ले जा रहे थे। पुलिस ने चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें एक तस्कर पर खैर चोरी के पहले भी अनेक मामले चल रहे हैं।
विज्ञापन

 
सोमवार को दोपहर में शाहजहांपुर पुलिस चौकी को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सरसावा की ओर से आ रहे वाहनों की चेकिंग करनी शुरू कर दी। इसी बीच खैर की लकड़ी से भरे दो मिनी ट्रक आए। उन्हें रोककर चौकी इंचार्ज आरके तोमर ने भीतर बैठे चार लोगों को दबोच लिया तथा ट्रकों और पकड़े गए लोगों को थाने ले गए।

पूछताछ के बाद एसओ डीके यादव ने शाकुंभरी रेंज के रेंजर आरएन किमोठी को भी बुला लिया। रेंजर ने बताया कि पकड़ा गया आलिम कुख्यात खैर तस्कर है तथा लकड़ी चोरी के मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। वर्तमान में इस पर अनेक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


रेंजर ने बताया कि पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लाखों रुपये है।  पुलिस ने पकड़े गए आलिम निवासी बादशाही बाग, शहजाद निवासी गाढ़ो का चौक पुरानी मंडी, इकराम तथा गुलशेर निवासी खिज्राबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम  के तहत कार्रवाई की जाएगी। तस्करों को पकड़ने वाली टीम में पुलिस के सिपाही सुशील, तरुण शर्मा भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें