सहारनपुर के नानौता में बुधवार की रात तीन बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर आतंकित करते हुए तीन हजार रुपये की नगदी और चांदी के जेवरात लूट लिए। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदूगढ़ निवासी किराना व्यापारी निन्ना पुत्र रफीक अहमद के घर में बुधवार की रात तीन बदमाश दीवार फांदकर घुस गए। बदमाशों ने खुले दरवाजे सो रहे व्यापारी निन्ना अहमद, उसकी पत्नी और बच्चों को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए घर में रखे चांदी के जेवरात एवं तीन हजार की नगदी लूट ली और फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित व्यापारी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। इस संबंध में एसओ सैय्यद हेशामुद्दीन ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।