फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबखाना चला रही महिला पकड़ी, शराब बरामद

Sun, 12 Mar 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
महिला को पकड़े हुए पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ में  पुलिस ने अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ नगर के एक मोहल्ले में मकान में छापा मारकर हरियाणा मार्का की देशी शराब की 40 बोतलें पकड़ी हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से एक महिला व एक युवक को भी हिरासत में लिया है। रविवार को होली के मद्देनजर प्रशिक्षु सीओ वंदना शर्मा के नेतृत्व में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने नगर के प्रमुख बाजारों व मोहल्लों में फ्लैग मार्च निकाला।

इस दौरान पुलिस को नगर के मोहल्ला चौधरीयान में अवैध शराब की बिक्री होने की सूचना मिली तो पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने एक घर को चारों तरफ से घेर लिया तथा वहां मौजूद महिला संगीता उर्फ सुक्खी व युवक रजत से सख्ती से पूछताछ की तो उनकी निशानदेही पर
विज्ञापन


घर के बराबर में प्लास्टिक के दो कट्टों में हरियाणा मार्का की देशी शराब की 40 बोतलें दबी हुई मिली। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर पकड़ी गई महिला व युवक का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान मोहल्ले में काफी संख्या में पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों को देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया और चारों ओर भीड़ इकट्ठा हो गई।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें