फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांड भरवाने के नाम पर आठ लाख हड़पे

Tue, 29 Sep 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में स्थित मार्केटिंग कंपनी की स्कीम का हवाला देते हुए एक व्यक्ति से पहले आठ लाख रुपये के बांड भरवा लिए गए। बाद में न तो मैच्योरिटी पर राशि दी गई और न ही लिए गए रुपये ही वापस किए गए। मांगने पर मारपीट की गई। लाखों रुपये हड़पने के आरोप में पीड़ित पक्ष की ओर से कोर्ट के आदेश पर कंपनी के बताए गए पदाधिकारियों के खिलाफ थाना सदर में धोखाधड़ी, गबन और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


हरियाणा के यमुनानगर के कुलदीप नगर निवासी बिजेंद्र के मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज स्थित मार्केटिंग कंपनी के ब्रांच लीडर सूरज प्रकाश कौशल तथा ब्रांच मैनेजर सक्षम कौशल ने दो अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर कंपनी की स्कीम बताते हुए उसे आठ लाख के बांड बेचे थे। अवधि पूरा होने पर उसे मैच्योरिटी नहीं मिली।

उसने कंपनी अधिकारियों से संपर्क किया तो जल्द ही उसे भुगतान का आश्वासन दिया गया। यह समय भी पूरा हो गया तो उसने तगादा किया। बिजेंद्र का कहना है कि इस पर जान से मारने की धमकी दी गई। तो उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर थाना सदर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन, मारपीट और जान की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें