फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से छूटने के बाद आरोपी ने वादी को पीटा

Tue, 29 Sep 2015 11:03 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल पर फोन कर एक युवती को परेशान करने के मामले में एलआरपी चौकी पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर छोड़ दिया, जिसके बाद सोमवार की रात को आरोपी ने साथियों की मदद से शिकायतकर्ता पिता को पीट दिया। इस पर पीड़ित पिता ने मामले की दोबारा तहरीर एलआरपी चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई करने के बजाय दोनों पक्षों के बीच समझौता कराकर पल्ला झाड़ लिया। जबकि, मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को भी थी।
विज्ञापन

एलआरपी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला निवासी एक परिवार की बेटी को घर के सामने मोबाइल रिचार्ज की दुकान चलाने वाला युवक फोन पर परेशान करता था। युवती के पिता को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने मामले की तहरीर एलआरपी पुलिस को दी। इसके बाद चौकी पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर चौकी ले गई, बाद में बिना कार्रवाई आरोपी को छोड़ दिया गया। सोमवार की शाम युवती का पिता कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में आरोपी युवक ने साथियों की मदद से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित ने एक बार फिर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर पुलिस ने रात को ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पिता ने बताया कि वह समझौता नहीं करना चाहते थे। उधर, कोतवाल नेमचंद्र गंगवार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें