फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में म्यांमार के 50 परिवारों के रहने की जांच शुरू

Thu, 27 Jul 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रह रहे म्यांमार के परिवारों की खुफिया विभाग और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इन परिवारों की सूची तैयार की जा रही है। अब तक एक दर्जन  परिवारों के लगभग 50 से अधिक लोगों के नाम की सूची बनाई जा चुकी है। ये सभी विदेशी परिवार बिना प्रशासन की अनुमति के सहारनपुर में रह रहे हैं। गंगोह में 14 और शहर में 10 परिवारों का सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन


म्यांमार के परिवारों के सहारनपुर में रहने का खुलासा होने के बाद अधिकारी भी सकते में हैं। अभी तक तो म्यांमार के परिवारों के सहारनपुर में रहने के बारे में न तो पुलिस को ही जानकारी थी और न ही प्रशासनिक अधिकारियों को। प्रशासन को बिना जानकारी दिए ही म्यांमार के परिवार यहां रह रहे हैं। सिर्फ सहारनपुर ही नहीं गंगोह में भी म्यांमार के दर्जनों परिवार रह रहे हैं।

खुफिया विभाग और पुलिस ने इनकी जांच शुरू कर दी है। इन परिवारों को अब सूचीबद्ध किया जा रहा है और किसकी अनुमति से यहां रह रहे हैं, इसकी जांच की जा रही है। प्रशासन के पास शासन से भी विदेशी परिवारों के संबंध में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


अब तक एक दर्जन परिवारों के 50 से अधिक सदस्यों को सूचीबद्ध किया जा चुका है। जबकि गंगोह में भी कुछ परिवारों के रहने की सूचना मिली है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां रह रहे परिवारों को भी सूचीबद्ध करना शुरू कर दिया है।    

विदेश विभाग से जारी हुई है पर्ची
एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि विदेशी परिवारों के बारे में जांच शुरू कर दी गई है। एक व्यक्ति ने विदेश विभाग से जारी हुई पर्ची दिखाई है। इस पर्ची की भी जांच कराई जा रही है।

कितने लोगों को ऐसी पर्ची जारी हुई है और कितने परिवार सहारनपुर में रह रहे हैं। इसे सूचीबद्ध करके शासन से तस्दीक कराएंगे। जो भी अवैध तरीके से रहते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें