फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बदमाश गिरफ्तार, ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद

Sun, 11 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सांपला रोड देवबंद से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने के बाद इसे बेचने की फिराक में लगे लुटेरों को जनकपुरी पुलिस ने जमालपुर से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से लूटे गए ट्रैक्टर-ट्राली के अलावा 315 बोर के दो तमंचे, तीन कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन


जनकपुरी थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सुशील दत्त पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन के साथ छह संदिग्ध लोग जमालपुर के पास देखे गए। पूछताछ करने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली लूट का खुलासा होने के बाद छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को ही वे ट्रैक्टर को लूटकर  लाए थे और अब इसे बेचने की तैयारी में थे।


गिरफ्तार किए गए बदमाशों में थाना बेहट क्षेत्र के पानसर निवासी शकील अहमद सांपला रोड देवबंद स्थित छिंबा बांस निवासी आलोक कुमार की फ्लोर मिल पर काम करता था। यहीं पर उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर ट्रैक्टर लूट की योजना बनाई और नौ अक्तूबर की रात में ही इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


शकील अहमद के अलावा अन्य साथी बदमाश भी बेहट थाना क्षेत्र के ही हैं। इनमें गांव तिवड़ा जुनारदार निवासी प्रवीण कुमार उर्फ बाबू, सोरन उर्फ पप्पू, आशुतोष कुमार और माजरा भोजेवाला निवासी नफीस, एवं कामिल हैं। जनकपुरी पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों के खिलाफ देवबंद, जनकपुरी, बेहट सहित अन्य थानों में भी इसी तरह के मामले दर्ज रहे हैं। ये बदमाश गिरोह के रूप में वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें