फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती और सिपाही की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में डकैती के दौरान उत्तराखंड में सिपाही की हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ जनपद शामली के जलालाबाद में डकैती की घटना करना भी स्वीकार किया।
विज्ञापन


बदमाश के पास से भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और हथियार बरामद हुए। एसएसपी बबलू कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपद शामली के थानाभवन क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला आर्यनगर में तीन नवंबर की रात रविंद्र गर्ग पुत्र महेंद्र गर्ग के घर बदमाशों ने डकैती डाल दी थी।

बदमाश 12.50 लाख नगदी और सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। डीआईजी ने रेंज के तीनों जिलों की पुलिस को वारदात के खुलासे के निर्देश दिए थे। 

थाना नानौता प्रभारी राजेंद्र सिंह और सर्विलांस प्रभारी मुबारिक हसन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संजय चौक से शुक्रवार शाम मारूफ पुत्र मासूम निवासी अंबेहटा शेख इबदुल्लापुर कोतवाली देवबंद को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी ने अपने साथियों के साथ रविंद्र गर्ग घर डकैती की वारदात करना स्वीकार किया। इसके अलावा उत्तराखंड़ के रुड़की की कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में 14 अगस्त 2013 को डकैती के दौरान भागते समय सिपाही सुमित नेगी की गोली मारकर हत्या करने की बात भी कबूली। आरोपी ने पुलिस को अपने साथियों के नाम बताए हैं। 

पुलिस पूरे गैंग को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के पास से जलालाबाद में डकैती की दौरान लूटे गए एक किलो 200 ग्राम चांदी और सोने के जेवरात, एक तमंचा और रविंद्र की पत्नी का आईडी कार्ड बरामद हुआ है। एसएसपी ने बदमाश को गिरफ्तार करने वाली टीम को 10 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें