सरसावा (सहारनपुर)। पुलिस ने ग्राम गदरहेड़ी से शराब तस्करी के एक आरोपी के घर से देशी शराब की 72 बोतलें बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक अन्य युवक को छह किलो डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को पुलिस ने ग्राम गदरहेड़ी निवासी जितेंद्र के घर पर छापा मारा। छापे के दौरान जितेंद्र के घर में छिपाकर रखी गई हरियाणा मार्का देशी शराब की 72 बोतलें बरामद की। एसओ सुदेश कुमार ने बताया कि तस्करी का आरोपी जितेंद्र हरियाणा से शराब लाकर क्षेत्र में बेचता है। पूर्व में आरोपी की मां भी सरसावा थाने से शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुकी है। इसके अलावा पुलिस ने ग्राम मीरपुर सीतापुर निवासी इमरान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने छह किलो डोडा पोस्त बरामद किया है।