फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव हसनपुर जट निवासी चेतराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब ढाई वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात कस्बा झालू व मोहनपुर चांदा नंगली निवासी दो लोगों से हुई। दोनों लोगों ने उसकी मुलाकात बिजनौर निवासी एक व्यक्ति से सेना का जवान बताकर कराई। आरोप है कि तीनों लोगों ने अपने उच्च अधिकारियों से सीधे संबंध होना बताया। तीनों लोगों ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लाख रुपये ठग लिए। निर्धारित समय बीतने के बाद भी जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसने ठगे जाने का एहसास हुआ। जब वह दी गई रकम मांगने पहुंचा तो उसे जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र शर्मा ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें