फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुर्गी फार्म मालिक ने पुलिस को दिया शपथ पत्र, 12 हजार रुपये लूटने की बात स्वीकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्गी फार्म में डकैती के मामले में नया मोड़ आया
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। हथियारबंद बदमाशों द्वारा थीतकी गांव में मुर्गी फार्म में लूट किए जाने के मामले में सोमवार को उस समय नया मोड़ ले लिया जब फार्म मालिक ने पुलिस को शपथ पत्र देकर मात्र 12 हजार रुपये की लूट होना बताया। जबकि पुलिस पहले ही तहरीर के आधार पर लाखों रुपये की लूट का मामला दर्ज कर चुकी है। इसको लेकर तमाम चर्चाएं भी क्षेत्र में बनी हुई है।
विज्ञापन

थीतकी गांव निवासी जीशान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रविवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने मुर्गी फार्म पर धावा बोलकर उससे करीब 2 लाख 12 हजार रुपये की नगदी, बाइक, इंर्वटर लूट लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। लेकिन सोमवार को अचानक जीशान कोतवाली में शपथ पत्र लेकर पहुंचा और कोतवाल पंकज त्यागी को शपथ पत्र सौंपते हुए कहा कि उससे 12 हजार जबकि उसके दो साथियों से 9-9 हजार रुपये लूटे गए थे। साथ ही बताया कि उसने मुजफ्फरनगर के व्यापारी को पांच लाख रुपये के मुर्गे बेचे थे। लेकिन उसका भुगतान चार दिन बाद होना था। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि शपथ पत्र मिलने के बाद डकैती का मामला झूठा साबित हो रहा है। जबकि दो अन्य लूट के मामलों में अभी तक पुलिस के पास कोई तहरीर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें