किशोरी के अपहरण में रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। धर्मपुर सरावगी गांव से किशोरी का अपहरण किए जाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
धर्मपुर सरावगी गांव निवासी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर के बाहर गोबर डालने के लिए गई थी। आरोप है कि वहां पहले से खड़े गांव के शादाब, सद्दाम, मोमिना, मुमतियाज और लियाकत उसकी बेटी का अपहरण करके ले गए। जब काफी देर तक बेटी घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई तो गांव के कुछ लोगों ने उसे इसकी जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि उस्मान की तहरीर पर पांचों लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, कोतवाली पुलिस ने विद्युत निगम के जेई रामपाल सिंह की तहरीर पर राज्जुपुर गांव निवासी धीरज, आबिद, वसीम, इमरान, गुड्डी, तेजपाल, परवेज, सुधीर कुमार, शाहनजर, असलम, लक्ष्मण, सुनील, इकराम अली, शमीम, रविंद्र, नौशाद, इरशाद पर बिजली चोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।